Know where the maximum wheat production takes place in the world

जानिए दुनिया में सबसे अधिक गेहूं उत्पादन कहाँ होता है, भारत की स्थिति भी जानें!

Wheat MSP: जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, केंद्र की मोदी गवर्नमेंट के द्वारा जून में समाप्त फसल वर्ष 2022-2023 के लिए गेहूं प्रोडक्शन के अंदाज को घटकर 11.05 करोड़ टन कर दिया गया है, जो कि अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। भारत के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के आंकड़े में इस बात को बुधवार के दिन प्रस्तुत किया गया है।

फसल वर्ष 2021-2022 के कुछ महीना की बात करें तो देश में वास्तविक गेहूं प्रोडक्शन 10.77 करोड़ टन रहा था। वही फसल वर्ष 2022-2023 के लिए खाद्यान्न प्रोडक्शन के अंतिम अंदाज के अंतर्गत गेहूं प्रोडक्शन ने 11.05 करोड़ टन के नए रिकॉर्ड को टच कर लिया है।

हालांकि यह इसी फसल वर्ष के 11.27 करोड़ टैंक तीसरे अंदाज से 21.9 लाख टन कम है। चलिए जानकारी प्राप्त करते हैं कि आखिर दुनिया में वह कौन सी जगह है जहां पर सबसे अधिक गेहूं का प्रोडक्शन होता है और भारत की गेहूं प्रोडक्शन में क्या सिचुएशन है।

Know where the maximum wheat production takes place in the world

World Statistics की रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, वर्ल्ड स्टैटिक के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा गेहूं की पैदावार करने वाले देशों के नाम की लिस्ट दी हुई है, जिसमें पहले नंबर पर चीन देश का नाम शामिल किया गया है, जहां पर सालाना 136.9 मिलियन टन गेहूं की पैदावार होती है, वहीं दूसरे स्थान पर भारत को स्थान दिया गया है।

ये रही भारत की स्थिति

हमारे भारत देश में गेहूं की सालाना पैदावार 109.6 मिलियन टन है। इसके पश्चात रूस, अमेरिका और फ्रांस का नंबर आता है। रसिया में 76.1 मिलियन टन, अमेरिका में 44.8 मिलियन टन और फ्रांस में 36.5 मिलियन टन गेहूं का प्रोडक्शन सालाना तौर पर होता है।

साल 2021 के डेटा पर गौर करें तो यूक्रेन में सालाना 32.1 मिलियन टन गेहूं का प्रोडक्शन होता है और ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वहां पर सालाना तौर पर 31.9 मिलियन टन, वहीं पाकिस्तान में 27.4 मिलियन टन और कनाडा में सालाना तौर पर 22.3 मिलियन टन गेहूं की पैदावार होती है। अगर जर्मनी की बात करें तो वहां पर 21.4 मिलियन टन गेहूं का प्रोडक्शन हर साल होता है।

20 मिलियन टन प्रति वर्ष से कम उत्पादन वाले देश

  • तुर्की: 17.6
  • अर्जेंटीना: 17.6
  • यूके: 14
  • पोलैंड: 11.9
  • कजाकिस्तान: 11.8
  • रोमानिया: 10.4
  • ईरान: 10
  • मिस्र: 9
  • स्पेन: 8.5
  • ब्राजील: 7.8
  • मोरक्को: 7.5
  • इटली: 7.3
  • बुल्गारिया: 7.3
  • उज्बेकिस्तान: 5.9
  • हंगरी: 5.3
  • इथियोपिया: 5.2
  • इराक: 4.2
  • लिथुआनिया: 4.2
  • डेनमार्क: 4
  • अफगानिस्तान: 3.9
  • सर्बिया: 3.4
  • मेक्सिको: 3.3
  • स्वीडन: 3
  • लातविया: 2.4
  • बेलारूस: 2.4
  • दक्षिण अफ़्रीका: 2.2
  • अल्जीरिया: 2.1
  • नेपाल: 2.1
  • स्लोवाकिया: 2
  • सीरिया: 1.9
  • ऑस्ट्रिया: 1.5
  • बेल्जियम: 1.6
  • मोल्दोवा: 1.5
  • चिली: 1.3
  • तुर्कमेनिस्तान: 1.3
  • ट्यूनीशिया: 1.2
  • बांग्लादेश: 1
  • ग्रीस: 1

इन्हें भी पढ़ें:

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *