Delhi Nursery Admission 2024

Delhi Nursery Admission 2024: नर्सरी में एडमिशन के लिए आवेदन जल्दी करें

Delhi Nursery Admission: अगर आप अपने बच्चे को दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए काफी जरूरी होने वाला है। इस साल 23 नवंबर से नर्सरी में एडमिशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए आपको एडमिशन डॉक्युमेंट्स को पहले से तैयारी कर लेना है, आइए जानते है कुछ इंपॉर्टेंट जानकारी-

Delhi Nursery Admission 2024: कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश पाना थोड़ा कठिन और समय लेने वाला काम है. हर साल, इस प्रक्रिया के लिए बड़ी तैयारियाँ की जाती हैं. इस बार के प्रवेश के लिए, दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने पंजीकरण की तारीखें घोषित कर दी हैं, जो कि रजिस्ट्रेशन की शुरुआत से लेकर अन्य सभी प्रक्रियाओं तक के लिए हैं।

जब पंजीकरण का लिंक खुलेगा, माता-पिता अपने बच्चे के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र 23 नवंबर से शुरू होंगे। इससे पहले, माता-पिता को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जूटा लेनी चाहिए, जैसे कि कौन-कौन से दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी और महत्वपूर्ण तारीखें क्या-क्या हैं।

Delhi Nursery Admission 2024: जरूरी डॉक्युमेंट्स

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2024 के आवेदन पत्र भरते समय, पैरेंट्स को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। यह बेहतर होगा कि आप पहले से ही इन सभी दस्तावेज़ को अरेंज करके रख लें:

  1. बच्चे की पासपोर्ट साइज़ फोटो: साफ और स्पष्ट बच्चे की फ़ोटोग्राफ जो पासपोर्ट साइज़ में हो।
  2. माता-पिता या अभिभावक की पासपोर्ट साइज़ फोटो: आपके माता-पिता या अन्य अभिभावकों की फ़ोटोग्राफ, जो पासपोर्ट साइज़ में हो।
  3. परिवार की तस्वीर: परिवार की सामूहिक फ़ोटोग्राफ, जिसमें सभी परिवार के सदस्यों की पहचान स्पष्ट हो।
  4. बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट: जो बच्चे की जन्म तिथि की पुष्टि करता है।
  5. बच्चे का आधार कार्ड: यदि उपलब्ध हो, तो बच्चे का आधार कार्ड।
  6. ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो): अगर आपके बच्चे का ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट है, तो इसकी प्रमाणित प्रति।
  7. राशन/स्मार्ट कार्ड: जो माता या पिता के नाम पर है, जिसमें बच्चे का विवरण हो। (यह वैकल्पिक हो सकता है)
  8. आखिरी बिजली का बिल या एमटीएनएल टेलीफ़ोन बिल: जो माता या पिता के नाम पर है, जो जमा किया गया है।
  9. रेजिडेंस प्रूफ: जैसे कि किसी आवास पर होने का प्रमाण, जिसे कुछ स्कूल मांग सकते हैं।
  10. वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, हेल्थ सर्टिफिकेट: बच्चे की टीकाकरण और स्वास्थ्य की पुष्टि करने के लिए।
  11. सिबलिंग आईडी कार्ड, फी रिसीप्ट (अगर भाई या बहन उसी स्कूल में हैं): यदि आपके बच्चे के किसी भाई या बहन का उसी स्कूल में प्रवेश है, तो उनके आईडी कार्ड और फ़ी रिसीप्ट।
  12. सिंगल पैरेंट का प्रूफ (यदि लागू हो): यदि कोई अभिभावक एकल हैं, तो इसकी पुष्टि करने के लिए विशेष प्रमाण पत्र।

यह है जरूरी तारीखें

  1. एडमिशन क्राइटेरिया अपलोड करने की आखिरी तारीख: 20 नवंबर 2023
  2. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 23 नवंबर 2023
  3. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 15 दिसंबर 2023
  4. बच्चे का डिटेल अपलोड करने की आखिरी तारीख: 29 दिसंबर 2023
  5. मार्क्स अपलोड करने की आखिरी तारीख: 5 जनवरी 2024
  6. पहली लिस्ट जारी होने की तारीख: 12 जनवरी 2024
  7. पैरेंट्स की समस्याएं और शिकायतें सुलझाने की तारीख: 13 से 22 जनवरी 2024
  8. दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख: 29 जनवरी 2024
  9. बची लिस्ट डिस्प्ले करने की आखिरी तारीख: 21 फरवरी 2024
  10. एडमिशन बंद होने की तारीख: 8 मार्च 2024।

इन्हें भी पढ़ें:

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *